जासं, इलाहाबाद : इलाहाबाद विश्र्वविद्यालय के 11 संघटक कॉलेजो मे शिक्षक
भर्ती तो शुरू हो गई पर विश्र्वविद्यालय मे अभी तक भर्ती प्रक्रिया नही
शुरू की जा सकी है। इसके पीछे विश्र्वविद्यालय विजिटर नॉमिनी का न मिल पाना
है। 31 दिसंबर 2017 को विजिटर नॉमिनी के पांच सदस्यो का कार्यकाल समाप्त
होने के बाद
अभी तक एमएचआरडी की ओर से नए नाम नही आए है। इलाहाबाद
विश्वविद्यालय ने पहले दो विषयो मे साक्षात्कार का कार्यक्रम भी घोषित किया
था, लेकिन बाद मे उसे स्थगित कर दिया गया। शिक्षक भर्ती के लिए इटरव्यू का
नया कार्यक्रम अब तक जारी नही किया जा सका है। विवि के सघटक कॉलेजो मे
शिक्षक भर्ती को लेकर शुरू से ही विवाद बना हुआ है। आवेदनो की स्क्रीनिंग
चयन समिति के गठन को लेकर तमाम तरह की गड़बडि़यो की शिकायते की गई है।
कुलपति ने शिकायतो के आलोक मे सेवानिवृला न्यायमूर्ति से जाच कराने का
निर्णय लिया है। महाविद्यालयो मे शिक्षक भर्ती करीब दो माह से शुरू है।
महाविद्यालयो मे शिक्षक भर्ती मे धांधली की शिकायते सामने आने के बावजूद
कालेजो मे भर्ती प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नही पड़ा है। एमएचआरडी ने कुलपति
से इस संबंध मे विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है। इलाहाबाद विश्र्वविद्यालय के
जनसंपर्क अधिकारी प्रो. हर्ष कुमार का कहना है कि विजिटर के नॉमिनी के लिए
एमएचआरडी को कई बार पत्र लिखा जा चुका है। यह प्रक्रिया लंबी होती है। इसमे
समय लगता है। विश्र्वविद्यालय की ओर से आवेदन पत्रो की विषयवार स्क्रीनिंग
का काम जारी है। कुछ विषयो की स्क्रीनिंग हो चुकी है। जैसे ही विजिटर के
नॉमिनी के नाम एमएचआरडी की ओर से विश्र्वविद्यालय को मिल जाएंगे और नॉमिनी
की साक्षात्कार बोर्ड मे उपलब्धता संभव होगी साक्षात्कार शुरू कर दिए
जाएंगे। विश्र्वविद्यालय खुद इस बात को लेकर संजीदा है कि शिक्षक भर्ती
जल्द शुरू की जाए और इस कमी को दूर किया जाए।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- समायोजन के नियम
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- बाराबंकी: जनपद में शीतलहर के चलते कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालय 13 तक हुए बंद, बाकी का बदला समय
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें