आगरा। शिक्षामित्र अब आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे हैं। कई शिक्षामित्र ऐसे हैं, जो इस मौके पर टूट रहे हैं। एक ऐसा ही मामला एटा जनपद के अगागढ़ विकासखंड से सामने आया है।
आर्थिक हालातों में टूट गए शिक्षामित्र मनमोहन सिंह
ने खुदकुशी कर ली। मनमोहन सिंह समायोजित शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालय
ओनेरा, विकास खंड अवागढ़, जनपद एटा में शिक्षक थे, जो समायोजन रद होने से
दुखी और हताश थे। परिजनों का कहना है कि उनका एरियर पिछली जनवरी 2017 से
मार्च 2017 तक का बकाया था। वहीं बोनस और पिछले जुलाई से लेकर अब तक का
मानदेय भी विभागीय अधिकारी अपनी हठधर्मिता के कारण जारी नहीं कर रहे थे।
जिससे शिक्षामित्र कर्ज में डूबने लगा। परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि
शिक्षामित्र समाज के ताने से भी रोजाना परेशान रहते थे। इस कारण मनमोहन
सिंह ने निराश होकर बीती रात अपने किराए के कमरे पर फांसी लगाकर आत्महत्या
कर ली। शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र छौंकर ने इस संदर्भ में
प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जनपद एटा के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,
एटा प्रदर्शनी एटा महोत्सव में लुफ्त उठा रहे हैं। जबकि, इन्हें अपने विभाग
में रहकर शिक्षामित्रों की समस्याओं को निपटाने में रुचि लेनी चाहिए थी।
जिला सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी से भी जब इन समस्याओं को रखा गया,
उन्होंने भी लापरवाही दर्शाते हुए गुमराह किया।
शिक्षामित्रों के खुदकुशी के कदम से आहत है संघ
जनपद
के साथ साथ प्रदेश में दो अन्य स्थानों पर भी शिक्षामित्रों ने खुदकुशी की
थीं। उन्नाव और संतकबीर नगर में हुईं शिक्षामित्रों की आकास्मिक मृत्यु के
चलते शिक्षामि त्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र छौंकर ने अपील की है कि
शिक्षामित्र धैर्य रखें। संयम वरतें। आत्मघाती कदम न उठाए। सरकार ने जो
नीतियां शिक्षामित्रों के खिलाफ अपनाईं हैं, शिक्षामित्र डटकर उनका मुकाबला
करने के लिए खडे हैं। आत्महत्या जैसे कदम शिक्षामित्र न उठाएं।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- पद स्थापना तिथि से तैयार की जाएगी वरिष्ठता सूची : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कासगंज में शिक्षिका ने छात्र को बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें