इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा के स्कूलों में नए सत्र में पठन-पाठन का माहौल
बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। स्कूलों की मॉनीटरिंग करने वाले खंड
शिक्षा अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले हुए हैं। उनमें से अधिकांश एक
ही मंडल व जिलों में वर्षो से जमे रहे हैं।
हालांकि इस फेरबदल में कुछ ऐसे
भी अधिकारी उन जिलों में तैनाती पाने में सफल हो गए हैं जहां नियुक्ति के
दौरान पर उन पर गंभीर आरोप लगे थे।1शासन ने खंड शिक्षा अधिकारियों की अलग
से तबादला नीति नहीं जारी की है, बल्कि निर्देश दिया गया था कि घोषित हो
चुकी नीति के तहत फेरबदल किया जाए। इसमें मंडल व जिलों में लंबे समय से
तैनात अफसरों को दूसरे मंडल व जिलों में भेजे जाने के निर्देश हैं। उसी के
तहत हर जिले में तैनात अफसरों की पूरी रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय ने तलब की
थी। वह रिपोर्ट आने के बाद अपर निदेशक बेसिक शिक्षा कीर्ति गौतम की ओर से
करीब 175 से अधिक अफसरों को इधर से उधर किया गया है। निर्देश है कि वह नई
तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर लें। असल में सरकार का जोर है कि
प्राथमिक स्कूलों में पाठ्यक्रम के अनुरूप बेहतर पढ़ाई हो। उसके लिए
शैक्षिक कैलेंडर व हर दिन व घंटे में क्या पढ़ाया जाना है यह तक तय है, फिर
भी मानक के अनुरूप पढ़ाई नहीं हो पा रही है। इसकी निगरानी करने की पहली
जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी पर रहती है। यह अफसर एक ही जगह अर्से से जमे
होने के कारण विभागीय राजनीति व शिक्षकों की हाजिरी जांचने में ही व्यस्त
रहते हैं। गिने-चुने खंड शिक्षा अधिकारी निरीक्षण में पठन-पाठन का हाल लेते
रहे हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें