नई दिल्ली: यदि आपको किताबें पढ़ने का शौक है, तो अब लाइब्रेरी के चक्कर
लगाने की जरूरत नहीं है। देश-दुनिया से जुड़ी पौने दो करोड़ से अधिक
किताबें अब आपको घर बैठे ऑनलाइन पढ़ने को मिलेंगी।
वह भी निशुल्क रहेंगी।
सरकार ने ‘पढ़े भारत और बढ़े भारत’ योजना को बढ़ावा देते हुए लोगों को
किताबों से जोड़ने की यह एक बड़ी पहल की है। बुधवार से ऑनलाइन की गई यह सभी
किताबें नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी पोर्टल पर सभी के लिए उपलब्ध हैं। इसके
लिए सिर्फ एनडीएल.आइआइटीकेजीपी.एसी.इन पर एक लॉगिन तैयार करना होगा। इसके
बाद किताबों को आसानी से खोजा जा सकेगा। इन्हें सिर्फ लेखक और किताबों के
नाम से आसानी से खोजा जा सकेगा। अभी तक यह सुविधा सिर्फ छात्रों के लिए ही
थी। मानव संसाधन विकास मंत्रलय के मुताबिक किताबों को डिजिटल करने का यह
काम पिछले डेढ़ साल से चल रहा था, जिसका परिणाम अब सामने आया है। हालांकि
यह काम अभी भी जारी है। वहीं किताबों के साथ शोध पत्रों को भी बड़े पैमाने
पर इनमें शामिल करने की तैयारी चल रही है। मंत्रलय का मानना है कि शोध
पत्रों के ऑनलाइन होने से सबसे बड़ी राहत शोध के क्षेत्र में काम कर रहे
छात्रों को मिलेगी, जिन्हें अभी इसकी मोटी रकम और खोजबीन में लंबा समय देना
पड़ता है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक ऑनलाइन की गई इन किताबों में
साहित्य, विज्ञान, चिकित्सा, आयुर्वेद, दर्शन, संस्कृति, इतिहास सहित लगभग
सभी क्षेत्रों से जुड़ी हुई पुस्तकें है। इनमें बड़ी संख्या में ऐसी भी
किताबें है, जो काफी पुरानी हैं और देश-दुनिया के चुनिंदा पुस्तकालयों में
ही मौजूद हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें