लखनऊ : आलमबाग के ईको गार्डेन धरना स्थल पर बीते एक माह से धरने पर बैठे
टीईटी-2011 अभ्यर्थियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया था।
इसके बाद
अभ्यर्थियों की मांगों को मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लेते हुए तीन सदस्यी
टीम शिक्षा मंत्री, कानून मंत्री व अपर शिक्षा सचिव राज प्रताप सिंह कमेटी
बनाकर तीन दिनों में रिपोर्ट तलब की है। यह जानकारी धरना स्थल पर एसीएम
तृतीय आनन्द सिंह व एसपी पूर्वी सर्वेश कुमार सिंह ने प्रदर्शनकारियों को
दी।
बुधवार को पूरा धरना स्थल छावनी में तब्दील हो गया। स्थानीय थाना आलमबाग
पुलिस समेत कई थानों की फोर्स, क्षेत्रधिकारी,पीएससी प्लाटून, दंगा
नियंत्रण वाहन बल, दमकल व एंबुलेंस मौजूद रहे। टीईटी-2011 अभ्यर्थी
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मानबहादुर सिंह ने बताया कि तीन बजे के बाद
एसीएम और एसपी पूर्वी द्वारा कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने अपनी कमेटी गठित
कर जांच कर रिपोर्ट मांगा है। इसके लिये गठित कमेटी को तीन दिन का समय
दिया गया है। अभ्यर्थियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, उनका
धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें