इलाहाबाद : 78 हजार परिषदीय शिक्षकों की मंशा पर आखिरकार पानी फिर गया
है। शासन ने जिले के अंदर समायोजन, जिले के अंदर तबादले और अंतर तबादलों की
नीति भी बनाई लेकिन, उसका लाभ एक भी शिक्षक को नहीं मिला है।
यही नहीं
फेरबदल की यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होनी थी, ऐसे में वेबसाइट बनाने व
आवेदन लेने में लाखों खर्च भी हुए, उसका नतीजा सिफर रहा है, अब सभी को नई
तबादला नीति आने का इंतजार है। शासन ने अफसरों के तबादलों से इतर बेसिक
शिक्षा परिषद के शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए 13 जून 2017 को तबादला नीति
जारी की थी। इसमें तीन चरणों में समायोजन व स्थानांतरण किए जाने के
निर्देश हुए। हर जिले में तीन जोन भी बनाए गए । प्रदेश भर में अगस्त 2017
में जिले के अंदर समायोजन व स्थानांतरण के लिए 78 हजार शिक्षकों ने
दावेदारी भी की। इस फेरबदल का आधार अप्रैल माह की छात्र संख्या को बनाया
गया, शिक्षक जुलाई की छात्र संख्या को आधार बनाकर फेरबदल करने की मांग कर
रहे थे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें