बदायूं : प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षामित्रों को उनके मूल
विद्यालय भेजने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। सभी विकास
क्षेत्रों के खंड शिक्षा अधिकारियों ने स्थानांतरण के इच्छुक शिक्षामित्रों
के आवेदन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कर दिए हैं।
शनिवार
को अवकाश दिन आवेदनों की छंटाई की गई। पूरे जिले से 1022 शिक्षामित्रों ने
आवेदन किया है।
सुप्रीम कोर्ट के समायोजन निरस्त करने के बाद दूर-दराज के विद्यालयों
में जाने में शिक्षामित्रों को परेशानी हो रही थी। उन्होंने शासन से उनके
मूल विद्यालय भेजने की मांग की तो मूल विद्यालय भेजने के लिए आवेदन मांगा
गया। प्रक्रिया पांच अगस्त तक पूरी की जानी थी, लेकिन खंड शिक्षा
अधिकारियों की लेटलतीफी से काम में विलंब हुआ। अवकाश के दिन भी कार्यालय
खोला गया। बीएसए कार्यालय में कुल आवेदनों की गिनती हुई। कंप्यूटर पर फीड
किया गया। जल्द ही रिक्त जगह की गणना करके उन्हें मूल विद्यालय भेजने की
प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इंसेट..
गलती की वजह से नहीं मिलेगा मूल विद्यालय
शासनादेश के अनुसार आवेदन करने पर गर्भवती और महिलाओं को उनके ससुराल
के साइड का विद्यालय दिया जाना था। जिसके लिए पति का मूल निवास भी लगाया
जाना अनिवार्य था। कई महिला शिक्षामित्रों ने आवेदन के साथ मूल निवासी नहीं
लगाया। जिसकी वजह से उनका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य
शिक्षामित्रों ने भी जरुरी प्रमाण पत्र नहीं लगाए हैं। ऐसे शिक्षामित्रों
को उनका मूल विद्यालय नहीं मिल पाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें