जागरण संवाददाता, कौशांबी : शिक्षा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी केवल बीएड व
बीटीसी की फर्जी मार्कशीट के ही सहारे नहीं हुई। शिक्षामित्रों ने भी
संविदा में काम करते हुए डिग्री ले लिया। अब इसी के सहारे वह नौकरी कर रहे
है। ऐसे आधा दर्जन लोगों की शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी से हुई है। अब इस
मामले को लेकर वहां जांच कराने की बात कह रहे हैं।
शिक्षामित्रों को शिक्षक भर्ती में पूर्व की सरकार में वेटेज मिल रहा
था। कुछ शिक्षामित्र इसका लाभ लेकर शिक्षक बन गए है, लेकिन मूरतगंज क्षेत्र
के आधा दर्जन ऐसे लोगों है जो शिक्षामित्र रहते हुए बीएडी व बीटीसी की
पढ़ाई भी कर रहे थे। उन्होंने इसके लिए न तो विभाग से अनुमति ली और न ही एक
दिन को विद्यालय से अवकाश लिया। ऐसे में कैसे संभव है कि एक व्यक्ति नौकरी
के साथ ही पढ़ाई किया। शिक्षामित्र इस अवधि में बकायदा मानदेय भी लेते
रहे। अब वह शिक्षामित्र की नौकरी छोड़कर सहायक अध्यापक हैं। मूतगंज ब्लाक
में तैनात शिक्षकों की जांच कराने की शिकायत एक व्यक्ति ने बेसिक शिक्षा
अधिकारी सत्येंद्र ¨सह से शिकायत की है। उन्होंने इस मामले को लेकर अब जांच
करने की बात कही है। बीएसए ने बताया कि कुछ लोगों की शिकायत मिली है कि वह
शिक्षामित्र रहते हुए आगे की पढ़ाई भी पूरी कर ली है। अब वह सहायक अध्यापक
की नौकरी कर रहे हैं। यदि कोई ऐसा मिला तो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें