Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शासन के निर्देश के अनुसार शिक्षामित्रों की तैनाती के लिए बीएसए से मिले शिक्षामित्र

इलाहाबाद : शासन के निर्देश के अनुसार शिक्षामित्रों की तैनाती के लिए गुरुवार को शिक्षा मित्र संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मैनुअल स्थानांतरण करा चुके शिक्षामित्रों की वर्तमान तैनाती स्थल पर तैनाती देने की मांग की गई।
इसके अतिरिक्त शिक्षामित्रों को विकल्प के आधार पर उनके वर्तमान तैनाती स्थल अथवा उनके मूल तैनाती में समायोजित करने की मांग की गई। संघ के संयोजक शिवपूजन सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों से सहायक अध्यापक के रूप में समायोजित विद्यालयों को समायोजित किया जा रहा है। शिक्षा मित्रों को राहत देते हुए शासनादेश का विधि संगत पालन करते हुए तैनाती दिया जाना चाहिए। इसमें रंजीत सिंह, कपिलेश्वर सिंह, अखिलेश सिंह, कमलाकर सिंह आदि प्रमुख रूप से शमिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news