इलाहाबाद : उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा यानि यूपी टीईटी 2018 कराने की
तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण
चतुर्वेदी ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों व जिला विद्यालय निरीक्षकों
को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। जिलों में परीक्षा केंद्रों का
निर्धारण 10 अक्टूबर तक पूरा करने को कहा गया है।
टीईटी के लिए 17 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी
है, जो चार अक्टूबर तक चलेगी। दो स्तर यानि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक
स्कूलों की परीक्षा चार नवंबर को ही दिन दो पालियों में होगी। अभ्यर्थी
अपनी अर्हता के अनुसार एक या फिर दोनों स्तर की परीक्षा में शामिल हो सकते
हैं। यह परीक्षा जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति की
ओर से तय केंद्रों पर होगी। समिति में डीएम अध्यक्ष, डीआइओएस सदस्य सचिव,
एसपी, प्राचार्य डायट और बेसिक शिक्षा अधिकारी सदस्य होंगे। सचिव चतुर्वेदी
ने कहा है कि वे संबंधित जिलों में आवेदकों की संख्या पांच अक्टूबर तक
उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद जिला स्तरीय समिति 10 अक्टूबर तक केंद्र
निर्धारित करके छात्र आवंटन की सूची सहित पूरी रिपोर्ट 11 अक्टूबर को
परीक्षा नियामक कार्यालय को उपलब्ध करा दें। परीक्षा में यह भी ध्यान रखा
जाना है कि केंद्रों पर संसाधन उपलब्ध हों और परीक्षा नकल विहीन और
शांतिपूर्ण माहौल में हो।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- 📢 UPTET अपडेट: सरकारी शिक्षकों को अब अपनी नवीनतम सैलरी स्लिप भी करनी होगी अपलोड
- UPTET-2026 के सभी चरण क्रमवार।
- UPTET 2026 आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याएं एवं समाधान 🚨
- त्रिपुरा 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ा स्पष्टीकरण: 23 अगस्त 2010 से पहले की भर्ती में TET जरूरी नहीं, इस 2013 के पत्र में कुछ ऐसा ही दिया
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें