Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

69000 शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा के मास्टर माइंड व उसके सहयोगियों पर लगेगा गैंगस्टर

 प्रयागराज : परिषदीय स्कूलों में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के मास्टर माइंड चंद्रमा यादव समेत अन्य के खिलाफ अब गैंगस्टर का मुकदमा कायम होगा।



पुलिस का कहना है कि गिरोह का गैंग चार्ट तैयार हो गया है। गैंग में धूमनगंज निवासी स्कूल प्रबंधक चंद्रमा यादव, भदोही का मायापति दुबे, प्रतापगढ़ का दुर्गेश पटेल व प्रयागराज के अर¨वद पटेल, सत्यम, शैलेष, शिवदीप और संदीप का नाम शामिल है। इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इसके बाद इन अभियुक्तों की चल-अचल संपत्ति के बारे में भी पता लगाया जाएगा। उन संपत्ति के अवैध होने का पता चलने पर कार्रवाई होगी। एएसपी सोरांव केवी अशोक का कहना है कि इन अभियुक्तों पर गैंगस्टर लगाने की प्रक्रिया चल रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news