Advertisement

Breaking News

Govt Jobs : Opening

TGT-PGT शिक्षक भर्ती में जीव विज्ञान के साथ सौतेला व्यवहार क्यों?

 प्रयागराज : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के उप सचिव नवल किशोर से समाजवादी पार्टी के स्नातक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मान सिंह के नेतृत्व में प्रतियोगी छात्रों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मिला। इसमें प्रशिक्षित स्नातक


अध्यापकों की भर्ती में जीव विज्ञान को भी विज्ञान विषय में शामिल कर युवकों को रोजगार देने की मांग कर ज्ञापन सौंपा। डॉ. मान सिंह यादव ने कहा कि यूपी बोर्ड के विज्ञान के पाठ्यक्रम में 40%भाग जीव विज्ञान का है और मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए जीव विज्ञान महत्वपूर्ण है। यूपी बोर्ड के पाठ्यक्रम के अधीन राजकीय इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान के अध्यापकों की भर्ती की जा रही है। तर्क दिया कि भौतिकी, रसायन व गणित के साथ स्नातक करने वाले विज्ञान में शामिल होंगे तो जीव विज्ञान के साथ सौतेला व्यवहार क्यों?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news