Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी अनशन पर, एक युवती हुई बेहोश

 लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों के 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया से वंचित . रहने वाले अभ्यर्थियों ने शनिवार से निशातगंज में एससीईआरटी के पास जीआईसी के खेल मैदान में अनशन शुरू कर दिया। इस दौरान बस्ती की क्षमा शुक्ला बेहोश हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



आवेदन में हुई गलतियों में सुधार का अबसर देने और नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग को लेकर ये अभ्यर्थी सात दिसंबर से एससीआईआरटी पर प्रदर्शन कर रहे हैं। अनशन कर रहीं बबली पाल, सची, अल्का, नलिनी, शिवांगी, रुचि, रमण, विकास, अंकित आदि ने बताया कि पहले काफी संख्या में अभ्यर्थी पत्र से वंचित थे, लेकिन उन अध्यर्थियों को शासन ने अनुमति दे दी, प्राप्तांक कम भरें थे। अब ज्यादा प्राप्तांक भरने व अन्य गड़बड़ी वाले अभ्यर्थी अपने पक्ष में फैसले का इंतजार कर रहे हैं। इनकी संख्या लगभग 700 है। अभ्यर्थियों का कहना है कि नियुक्ति पत्र मिलने तक प्रदर्शन करते रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news