नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 16 दिसंबर से 21 जनवरी तक आयोजित हुई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) की उत्तरकुंजी जारी कर दी है। बोर्ड ने उत्तरकुंजी के उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी दी है। उम्मीदवार 4 फरवरी तक ऑनलाइन आपत्ति सीटीईटी की अधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न एक हजार रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। बोर्ड को जिन चुनौतियों के लिए शुल्क प्राप्त होगा, उनका संबंधित विषय विशेषज्ञ द्वारा सत्यापन किया जाएगा। यदि उत्तरकुंजी में गलती मिलती है तो इसके संबंध में वेबसाइट पर अधिसूचित कर शुल्क वापस कर दिया जाएगा। चुनौतियों पर सीबीएसई का निर्णय अंतिम होगा और आगे किसी भी प्रकार के संचार पर विचार नहीं किया जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- पद स्थापना तिथि से तैयार की जाएगी वरिष्ठता सूची : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- राजकीय स्कूलों में जल्द भर्ती होंगे हजारों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कासगंज में शिक्षिका ने छात्र को बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें