Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

परीक्षा पे चर्चा में मोदी से डेढ़ घंटे में 20 सवाल पूछेंगे छात्र

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छात्रों के साथ एक अप्रैल को प्रस्तावित परीक्षा पे चर्चा को लेकर शिक्षा मंत्रालय ने इस बार खास तैयारी की है। इसमें छात्र प्रधानमंत्री से पिछले सत्रों के मुकाबले काफी रोचक सवाल करते दिखेंगे।



 पीएम की छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा करीब डेढ़ घंटे चलेगी। इस दौरान छात्रों की ओर से पीएम से करीब 20 सवाल पूछे जाएंगे। सभी अलग-अलग विषयों पर केंद्रित होंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने सोमवार को पत्रकारों को परीक्षा पे चर्चा से जुड़ी तैयारियों की जानकारी दी। सभी राज्यों से इस चर्चा से जुड़ने का अनुरोध किया गया है। राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों को भी पत्र लिखकर छात्रों के लिए उपयोगी इस चर्चा से जुड़ने के लिए कहा गया है। सभी राज्यों के राजभवनों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। यह पहल इसलिए भी की गई है, ताकि राज्यों में पढ़ने वाले छात्र भी परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए पीएम की टिप्स का लाभ उठा सकें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news