Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

तैयारी: सभी सरकारी विभागों में खाली पदों पर होगी भर्ती, एक लाख से अधिक पदों पर हो सकती है भर्ती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बड़ा फैसला करते हुए कहा कि सरकारी महकमों में खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाए। इसके लिए मुख्यमंत्री ने आला अफसरों को खास निर्देश दिए। भर्ती के लिए विभागों में नए सिरे से खाली पदों का सर्वे होगा, संभावना है कि पदों की संख्या एक लाख से ऊपर हो सकती है।


अधिकारी चलाएं भर्ती अभियान: मुख्यमंत्री शनिवार को योजना भवन में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी सरकार के एजेंडे के बारे में निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष रोजगार के मुद्दे को प्राथमिकता से लेते हुए कार्रवाई करें। विभागों में भर्ती अभियान चलाया जाए और अधिकारी अपने विभागों में भर्ती की प्रक्रिया को गति दें। विभागों में कितने पद खाली हैं। इसकी सूची तैयार की जाए और भर्ती प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाई जाए।


रिक्त पदों का पिछला ब्योरा
आईटीआई अनुदेशक 2504
लेखपाल 8085
एएनएम 9212
गन्ना पर्यवेक्षक 2500
कनिष्ठ सहायक 2000
प्रयोगशाला सहायक 1200
ईओ व जेई 2200
रोडवेज 1500
सिंचाई विभाग 800

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news