Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

यूपीएससी सिविल सेवा में सीटें हजार से अधिक

 पटना : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा-2022 के लिए कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रलय ने सीटों की संख्या जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार 20 श्रेणी में नियुक्ति के लिए कुल 1011 पद चिह्न्ति किए गए हैं।


2017 के बाद से एक हजार से कम सीटों पर ही अभ्यर्थियों का चयन हो रहा था। इस साल आइएएस के लिए 180 सीटें निर्धारित हैं। 2012 से हर साल इतनी ही सीटें प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के लिए निर्धारित की जा रही हैं। आइपीएस के लिए 200 सीटें चिह्न्ति हैं। आइपीएस की 200 सीटें 2020 से हर साल जारी की जा रही है। वहीं, 2009 से 2019 तक हर साल आइपीएस की 150 सीटें निर्धारित थीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news