Important Posts

साथी शिक्षिकाओं के उत्पीड़न से तंग शिक्षिका ने दिया इस्तीफा, त्याग पत्र में लिखीं ये बातें

मुरादाबाद: परिषदीय विद्यालय की शिक्षिका ने साथी शिक्षिकाओं, शिक्षामित्र, परिचायिका पर उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाते मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी को अपना त्यागपत्र भेज दिया। शिक्षिका द्वारा यह कदम उठाने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है। 


विकास क्षेत्र के एक एकीकृत विद्यालय की सहायक अध्यापिका ने अपना खंड शिक्षा अधिकारी के नाम त्याग पत्र भेजा है। त्याग पत्र में बताया गया है कि एक साल से विद्यालय की दो अध्यापिकाएं, शिक्षामित्र और परिचायिका सहित सात का स्टाफ उसे प्रताड़ित कर रहा है। पिछले एक साल से उसे मानसिक रूप से भी परेशान किया जा रहा है। मानसिक उत्पीड़न होने के कारण वह बहुत कमजोर हो चुकी है, इसलिए वह नौकरी कर पाने में असमर्थ है।


शिक्षिका का यह भी आरोप है कि उनके साथ शिक्षिकाओं, शिक्षामित्र व परिचायिका द्वारा कोई भी घटना कराई जा सकती है। जिससे वह त्याग पत्र दे रही हैं। खंड शिक्षा अधिकारी से त्यागपत्र स्वीकार करने का शिक्षिका ने अनुरोध किया है।

UPTET news

Advertisement