Important Posts

यूपी के सभी शिक्षामित्रों के लिए रास्ता निकालने की मांग

अब पूरे देश में तैनात संविदा शिक्षक या पैराटीचरों की समस्याओं को दूर करने के लिए सभी राज्यों के शिक्षक मिलकर काम करेंगे।



अखिल भारतीय अस्थाई अध्यापक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न राज्यों में पढ़ा रहे शिक्षामित्रों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके भविष्य को सुरिक्षत करने, मांगों को केंद्र सरकार के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने और इसका समाधान निकाले जाने के बारे में निर्णय लिया गया। इसकी प्रक्रिया सभी प्रदेशों में शुरू होगी। यूपी में प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई।

UPTET news

Advertisement