Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सचिवालय में भर्ती की प्रक्रिया जल्द

लखनऊ। सचिवालय में रिक्त चल रहे सीधी भर्ती के पदों पर जल्द भरा जाएगा। रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इन पदों पर भर्ती का प्रस्ताव उ.प्र. लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा जाएगा। बताया जाता है कि सीधी भर्ती के एक हजार से अधिक पद रिक्त हैं।


अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में रिक्त पदों को भरे जाने के लिए अधियाचन (प्रस्ताव) उ.प्र. लोक सेवा आयोग तथा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजने का आदेश अनुभाग एक, दो, तीन, चार और पांच के अधिकारियों को दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक सीधी भर्ती के रिक्त पदों में समीक्षा अधिकारी के करीब 600 पद, सहायक समीक्षा अधिकारी के करीब 250 पद और कंप्यूटर सहायक के करीब 175 पद रिक्त हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news