Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सहकारिता संस्थाओं में 25 हजार पदों पर होगी भर्ती

 लखनऊ : प्रदेश के सहकारिता विभाग में छह साल बाद विभिन्न पदों पर करीब 25 हजार से ज्यादा भर्तियां की जाएंगी। ये भर्तियां मुख्य रूप से बैंकिंग सेक्टर में लिपिक, कैशियर, कनिष्ठ शाखा प्रबंधक के अलावा चतुर्थ श्रेणी के

पदों पर होंगी। इसमें से पांच हजार पद सहकारिता क्षेत्र के बैंकों में और बाकी 20 हजार प्रारंभिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) में भरे जाएंगे। यह भर्तियां बीती सरकारों में हुए घोटालों के कारण बंद थीं।






केंद्र सरकार द्वारा पैक्स को कारोबारी गतिविधियों से जोड़ने की योजना के बीच प्रदेश में भी पैक्सों से कारोबारी गतिविधियां तेज करने की तैयारी की गई है। कई योजनाओं से पैक्स को सीधे जोड़ जा रहा है। 6700 सक्रिय पैक्सों पर कुल करीब 5000 कर्मचारी हैं। तमाम पैक्स ऐसे हैं जो कर्मचारियों के अभाव में निष्क्रिय हैं। पैक्सों पर सचिव और आंकिक (लिपिक) के ही करीब 20 हजार पद खाली हैं। पैक्स के पदों पर भर्ती के मानक तय किए जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news