Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

अब समाजवादी सत्ता और संगठन में बड़ा फेरबदल

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में अब समाजवादी सत्ता और संगठन के विवादों पर विराम के बाद बड़े फेरबदल की तैयारी है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राज्यपाल रामनाईक से समय मांगा है। यह सपा सरकार का आठवां विस्तार होगा। संगठन में प्रदेश इकाई से लेकर जिला इकाइयों तक में भारी बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
सपा और सत्ता के बीच घमासान का दौर तब शुरू हुआ जब सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने 13 सितंबर को अखिलेश यादव को हटाकर शिवपाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। मुलायम फार्मूले से इस पर कुछ हद तक नियंत्रण हुआ तो कल शाम विक्रमादित्य मार्ग स्थित मुलायम के आवास पर अखिलेश और शिवपाल यादव के बीच पार्टी संगठन पर चर्चा हुई। प्रदेश महासचिव, प्रवक्ता, आधा दर्जन नए प्रदेश सचिव, बाराबंकी, बांदा, सीतापुर, गोंडा, बहराइच, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, नोएडा, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, बदायूं के जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष बदलने का प्रस्ताव भी तैयार है। जल्द ही मुलायम सिंह की सहमति होते ही इस पर अमल होगा।
बदलाव की चर्चा शुरू
परिवार की बैठक के फौरन बाद ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद गोप को महासचिव व राजेन्द्र चौधरी को प्रवक्ता पद से हटाने की चर्चा शुरू हो गई। उनके स्थान पर क्रमश: ओम प्रकाश सिंह व अंबिका चौधरी को नियुक्त करने की बात भी सामने आई। इस चर्चा पर विराम लगाते हुए शिवपाल यादव ने बताया कि अभी कोई फेरबदल नहीं किया गया है। सभी से विचार-विमर्श के बाद संगठन पर फैसला होगा। चुनाव की दृष्टि से टीम गठित की जाएगी।
चार दिन में विभाग वापस
प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाये जाने की नाराजगी में शिवपाल यादव से लेकर सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग मुख्यमंत्री अवधेश प्रसाद को सौंपा था। चार दिन में ही उनसे यह विभाग वापस हो गया है। वह अब वह होमगार्ड एवं पीआरडी संगठन के मंत्री रहेंगे। इसी तरह उसी दिन माघ्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव को शिवपाल के पास रहा राजस्व, अभाव, सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबंधन तथा सहकारिता विभाग दिया गया था, जो वापस हो गया है। उनके पास अब सिर्फ माध्यमिक शिक्षा विभाग ही रहेगा। ये अलग बात है कि दोनों मंत्रियों ने शिवपाल यादव से लेकर दिये गये विभागों का कार्यभार संभाला ही नहीं था।
राज्यपाल से समय मांगा
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार के आठवें विस्तार के लिए राज्यपाल से समय मांगा है। राज्यपाल को भेजे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि अमेठी के विधायक गायत्री प्रजापति को मंत्री पद की शपथ दिलाने के लिए समय निर्धारित करने को कहा है। सूत्रों का कहना है कि नये मंत्री को सोमवार को शपथ दिलायी जा सकती है। इसी विस्तार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश व अवध क्षेत्र के दो मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किये जाने की संभावना है।
अखिलेश मंत्रिमंडल की स्थिति
मंत्रिमंडल में स्थान 60
मंत्रियों की संख्या 23
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 12
राज्यमंत्री 22
कुल मंत्रियों की संख्या 57

रिक्त स्थान 03
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news