जागरण संवाददाता, मथुरा: करीब एक माह से जिला विद्यालय निरीक्षक के
मुख्यालय पर न रहने के कारण शिक्षकों की लंबित समस्याओं के अविलंब निस्तारण
की मांग की गई है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीआइओएस
कार्यालय पर बुधवार को धरना दिया।
शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी की।
धरने के दौरान शिक्षक नेताओं ने कहा कि जिले में माध्यमिक विद्यालयों
के वेतन बिल बाजार में प्राइवेट व्यक्ति करीब एक हजार रुपये में बना रहा
है। अभी तक शासकीय व्यवस्था के विपरीत वेतन बिल कार्यालय में नहीं बन रहे
हैं। संघ के प्रांतीय मंत्री डॉ. दिनेश राणा ने कहा कि एक अप्रैल, 2005 के
बाद नियुक्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की नवीन पेंशन योजना के
अंतर्गत प्रतिमाह उनके वेतन से कटौती की जा रही है, पर पैसा खाते में नहीं
जा रहा है।
बोर्ड परीक्षाओं के कक्ष निरीक्षकों का पारिश्रमिक 2012 से प्राप्त
नहीं हुआ है। संघ के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि जिले के विभिन्न
विद्यालयों में शिक्षकों की कमी चल रही है। ऐसे में अधियाचन एक साल से
डीआइओएस कार्यालय में पड़े हुए हैं। यह अभी तक माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड को
नहीं भेजे गए हैं। अधियाचनों को तुरंत चयन बोर्ड भेजा जाए, ताकि
विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सके। वरिष्ठ शिक्षक नेता
चौधरी वीरपाल ¨सह, राकेश ठुकरेला, सुरेंद्र प्रताप ¨सह, डॉ. बनवारी लाल,
विनोद कुमार, संजय ¨सह, अशोक वर्मा, मिथलेश आनंद, कमलेश कुमार, चंद्रशेखर,
श्रीओम गौड़, छोटेलाल आदि शिक्षक थे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति