Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

साक्षात्कार पर अभ्यर्थियों को भरोसा नहीं : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के रिक्त पदों के लिए हो रहे इस साक्षात्कार पर भी अभ्यर्थियों को भरोसा नहीं रह गया है। यही वजह है कि रिक्त पदों के सापेक्ष अभ्यर्थियों की संख्या काफी कम है। अभ्यर्थियों को यह आशंका है कि कहीं यह साक्षात्कार भी विवादों में न फंस जाए।
प्रदेश में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के रिक्त 599 प्रधानाचार्य पदों के लिए साक्षात्कार के पहले चरण के प्रति उदासीन रहे। वाराणसी मंडल के 168 प्रधानाचार्य पदों के लिए हुए दो दिनी साक्षात्कार में महज 102 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। बोर्ड ने 26 और 27 मार्च को साक्षात्कार आयोजित कर दो दिन में 84-84 पदों के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया था लेकिन पहले दिन जहां 52 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में रुचि दिखाई वहीं दूसरे दिन यह संख्या घट कर 50 पर सिमट गई। बोर्ड ने अब दूसरे चरण में 30 और 31 मार्च के बाद छह, सात, आठ, नौ, 15 और 16 अप्रैल को इलाहाबाद मंडल के अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया है। इसी तरह 21, 22, 23, 24 और 27 अप्रैल को लखनऊ मंडल के अभ्यर्थियों की साक्षात्कार होगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष आशाराम के कार्यकाल में भी प्रधानाचार्य के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार हुए थे। इसको लेकर तमाम तरह के विवाद खड़े हुए थे और शासन को हस्तक्षेप करना पड़ा था। बाद में शासन के निर्देश पर तीन मंडलों के साक्षात्कार रद कर दिए गए थे। अभ्यर्थियों को यह आशंका है कि कहीं इस बार भी ऐसी ही स्थिति न सामने आए


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news