Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षामित्रों का समायोजन जल्द : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : दूरस्थ शिक्षा के जरिये बीटीसी प्रशिक्षण पूरा करने वाले शिक्षामित्रों के दूसरे बैच के समायोजन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। विभाग की दिक्कत यह है कि शिक्षामित्रों के दूसरे बैच का समायोजन करने पर प्रदेश के 47 जिलों के ग्रामीण इलाकों के परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में अध्यापकों की संख्या शिक्षकों के सृजित पदों से ज्यादा हो जाएगी।
इस दिक्कत को दूर करने के लिए बेसिक शिक्षा परिषद ने पांच साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों की प्रोन्नति 30 अप्रैल तक पूरी करने का निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दिया है।
अखिलेश सरकार ने दूरस्थ शिक्षा के जरिये बीटीसी प्रशिक्षण पूरा करने वाले शिक्षामित्रों के दूसरे बैच को दिसंबर 2014 तक समायोजित करने का एलान किया था। दूसरे बैच में तकरीबन 91 हजार शिक्षामित्रों का समायोजन होना है।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news