Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

मूल दस्तावेज जमा कर अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र : प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती

बदायूं : प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत नौंवी काउंस¨लग से चयनित अभ्यर्थियों के मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र जमा कराए गए और शाम के समय अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे दिया गया। 30 जून तक प्रमाण पत्र जमा करने के बाद नियुक्ति पत्र देने का क्रम जारी रहेगा।
सभी चयनित अभ्यर्थी एक जुलाई से आवंटित विद्यालय में तीन महीने का प्रशिक्षण शुरु करेंगे। जिसके बाद तीन महीने का प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में होगा और परीक्षा कराने के बाद विद्यालयों में तैनाती दी जाएगी।
प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं की कमी को देखते हुए प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। जिसके अंतर्गत रिक्त 119 पदों के लिए 7 से 9 जून तक डायट में अभ्यर्थियों की काउंस¨लग कराई गई थी। जिसमें तकरीबन नौ सौ अभ्यर्थियों ने काउंस¨लग कराई और शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति जमा की थी। जिनमें से 97 अभ्यर्थियों का चयन किया गया और एनआइसी पर सूची डाल दी गई। बुधवार को 51 चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज जमा कराए गए। शेष अभ्यर्थी 30 जून तक मूल प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। उसी दिन उन्हें नियुक्ति पत्र वितरित कर दिए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को तीन महीने का सैद्धांतिक व तीन महीने का क्रियात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसकी परीक्षा के बाद उन्हें प्राथमिक विद्यालयों में तैनाती दी जाएगी।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

UPTET news