Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

आयोग के स्थान पर खुद भर्ती का इल्जाम, समीक्षा अधिकारियों की भर्ती का मामला

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधान सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष लाल रत्नाकर सिंह ने इल्जाम लगाया है कि विधानसभा सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारियों की भर्ती लोक सेवा आयोग से कराने के
स्थान पर खुद की जा रही है।
उन्होने अनियमितता की आशंका भी जाहिर की और कहा कि संघ 16 अक्टूबर को दिल्ली में धरना प्रदर्शन करेगा और सुप्रीम कोर्ट में वाद दाखिल करेगा। सिंह ने आरोप लगाया कि 2006 से भर्तियां नियमविरुद्ध की जा रही हैं। सहायक समीक्षा अधिकारी (कंप्यूटर) के पद नाम पर अस्थायी नियुक्तियां कर ली गयी और फिर नियमित नियुक्ति कर दी गई। कर्मचारी संघ के इस इल्जामों को गलत बताते हुए प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे का कहना है कि अभी कोई परिणाम आया नहीं है तो गड़बड़ी का इल्जाम कैसे लगाया जा सकता है। भर्ती थर्ड पार्टी कर रही है। जिसमें कोई खामी नहीं होनी दी जाएगी। कहा कि संघ मान्यता प्राप्त भी नहीं है। छवि बिगड़ने वालों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही की जाएगी।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news