Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सरकारी परिषदीय शिक्षकों का टाइम टेबल घोषित, तय समय पर पहुंचना होगा स्कूल

अब बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को तय समय पर स्कूल पहुंचना होगा। सरकारी स्कूलों के समय का लेकर भी स्थिति साफ कर दी गई है। महानिदेशक-शिक्षा ने स्कूलों का टाइम टेबल तय करके बीएसए को भेज दिया है।
शिक्षकों को गर्मियों में ठीक 7:45 बजे से पहले-पहले स्कूल पहुंचना अनिवार्य होगा। ठीक पौने आठ बजे से प्रार्थना शुरू करा दी जाएगी। जबकि सर्दियों में सवा नौ बजे प्रार्थना शुरू होगी। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में प्रतिदिन 275 मिनट की पढ़ाई जरूरी कर दी गई है। जबकि सर्दियों में 320 मिनट का शिक्षण अनिवार्य कर दिया गया है। स्कूल के समय और टाइम टेबल पर शिक्षा निदेशालय से प्रस्ताव मांगा गया था। उसके अनुसार नई समय सारिणी बनाकर भेजी गई है।
ग्रीष्मकालीन प्रार्थना सुबह पौने सात बजे से आठ बजे तक होगी। पहला पीरियड 8 से 8:35 बजे, दूसरा पीरियड 8:35 से 9:10 बजे, तीसरा पीरियड 9:10 से 9:45, चौथा पीरियड 9:45 से 10:20 तक चलेगा। इसके बाद 10:20 से 10:45 तक इंटरवेल रहेगा। पांचवा पीरियड 10:45 से 11:20, छठा 11:20 से 11:55, सातवां 11:55 से 12:30 और आठवां पीरियड 12:30 से एक बजे चलेगा।
-सर्दियों में होगा यह शैड्यूल
प्रार्थना सुबह सवा नौ बजे से 9:30 बजे तक। पहला पीरियड 9:30 से 10:15, दूसरा 10:15 से 10:55, तीसरा 10:55 से 11.35 से चौथा 11:35 से 12.15 तक चलेगा। इसके बाद 12.15 से 12.45 बजे का वक्त इंटरवेल का रहेगा। 12.45 से 1.30 तक पांचवां, 1:30 से 2:10 तक छठा, 2:10 से 2.50 सातवां और 2:50 से 3:30 बजे तक आठवां पीरियड चलेगा।
-शासन से समय सारिणी जारी कर दी गई है। सभी ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारियों को समय सारिणी उपलब्ध करा दी गई है। निर्देशित किया गया है कि इसी समय सारिणी के अनुसार विद्यालयों में शिक्षण कार्य संचालित कराया जाए।
-देवेंद्र गुप्ता, बीएसए, हापुड़
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news