Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

डीएलएड ऑनलाइन आवेदन में संशोधन शुरू

राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : बीटीसी का नया नाम डीएलएड यानी डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन प्रशिक्षण 2016 के लिए ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है।
इस बार दावेदारों की संख्या करीब दो लाख बढ़ गई है। आवेदक ऑनलाइन आवेदन पत्रों में 13 जुलाई तक अपनी सूचनाएं दुरुस्त कर सकेंगे। प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण व आवेदन की प्रक्रिया बीते 14 जून से चल रही है। प्रदेश के 63 जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान यानी डायट की 10500 व 1422 निजी कॉलेजों की 71100 (कुल 81600) सीटों पर डीएलएड 2016 के लिए दाखिला होना है। इसके लिए बड़ी संख्या में पंजीकरण और आवेदन हुए हैं। इन सीटों के सापेक्ष छह लाख 67 हजार 282 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, वहीं अब तक पांच लाख 80 हजार 202 अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा किया है। पिछली बार इतनी ही सीटों पर करीब साढ़े चार लाख से अधिक पंजीकरण हुए थे, इस बार दो लाख अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। सचिव डॉ. सुत्ता सिंह ने बताया कि इस बार अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में दौड़ भाग करने से राहत मिलेगी, क्योंकि पहली बार ऑनलाइन काउंसिलिंग कराने की तैयारी है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news