Advertisement

Breaking News

Govt Jobs : Opening

नेता नजरबंद, शिक्षामित्रों का थाने पर प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, बरेली : जिले के प्रभारी मंत्री के शहर में आने की सूचना पर उनसे मिलने जा रहे शिक्षा मित्रों को इज्जत नगर में ही रोक लिया गया।
पुलिस ने तीन पदाधिकारियों को हिरासत में लेकर थाने में नजरबंद किया तो शिक्षा गुस्सा गए। मंत्री का दौरा रद होने के बावजूद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपने की मांग पर थाने में ही धरने पर बैठ गए। जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। बाद में सभी को थाने से बिना लिखापढ़ी के छोड़ दिया गया।
प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक का बुधवार सुबह शहर आगमन प्रस्तावित था। शिक्षा मित्र उनसे मिलने और ज्ञापन देने के लिए सर्किट हाउस जा रहे थे। तभी प्रशासन के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने सभी को सिविल लाइंस में ही रोक लिया। संयुक्त सक्रिय शिक्षा मित्र समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेंद्र गुर्जर, प्रदेश संरक्षक दुष्यंत चौहान, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल गंगवार को नजरबंद कर इज्जत नगर थाने भेज दिया था। अपने नेताओं को शाम तक नजरबंद रखने पर शिक्षा मित्र शाम को धरने पर बैठ गए थे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news