Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

गाजी इमाम आला: शिक्षा मित्र भाईयों /बहनों को आवश्यक संदेश

*शिक्षा मित्र भाईयों /बहनों को आवश्यक संदेश*
प्रिय साथियों लगातार आप लोगों के लिए संर्घष करने के बाद भी कुछ लोगों द्वारा अपने निजी स्वार्थ मे निराशाजनक व निराधार कमेंट करते है ,व बेवजह की सलाह से मेरा भी धैर्य जबाब दे दिया था,इसलिए कल जो
हमने पोस्ट डाल दिया था उससे मन को उदास न करे,हमे भी कभी कभी गुस्सा आ जाता है,फिर भी सन् 2001 से लगातार संर्घष करते चले आ रहे है।और संर्घष में सफलता व बिफलता दोनों मिलता है।मित्राें संगठन केवल आप लोगों के भलाई के लिए ही दिन रात मेहनत व लडता है हाँ इतना मान कर आप लोग जरूर चले कि मा० सुप्रीम कोर्ट द्वारा समायोजन पर 25 जुलाई को खिलाफ आर्डर आने के बाद भी आज आप लोग विद्यालय में बने हुए है और जों समस्याए है उसे भी शासन को विधिक सलाह लेकर उसे भी दूर करना है।आज संगठन  की मजबूती और आप लोगों की एकजूटता का ही देन है कि अभी तक आप लोग अपने पद पर बने हुए है।अभी तक आप के विरूद्ध शासन स्तर से कोई आदेश या निर्देश जारी नही हुआ है।और मा० मुख्य मंत्री जी के निर्देश पर कैसे आप को बचाया जाय शासन स्तर पर कमेटी बनाकर मंथन चल रहा है और शिक्षा मित्र संयुक्त मोर्चा में सामिल सभी संगठनों के पदाधिकारी आप लोगों के सम्मान बचाने के लिए किसी भी स्तर तक लडने के लिए तैयार है।
मित्रों शासन स्तर पर दो,तीन दिन में अंन्तिम बैठक को कराकर फाइनल नतीजा निकलवाने का काम संगठन करेगा।
और निकाले गये नतीजों को आप लोगों के सामने रखा जाएगा यदि कही से भी शासन द्वारा निकाले गये नतीजों सें आप लोग संन्तुष्ट नही होते है तो।
पूरे प्रदेश के शिक्षा मित्र पिछले आन्दोलन से भी बडा महासंग्राम आन्दोलन किया जाएगा।
मित्रों आप लोगों के मान सम्मान से कोई समझौता नही किया जाएगा हमारी माँगों को हर हाल में शासन को मानना ही पडेगा क्यों की शिक्षा मित्राें के 17 बर्षों का सेवा को नजरंजाद करना किसी के बस की बात नही है।उपर से मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा दोनों पक्षों को बैठकर आम सहमति से रास्ता निकालने का आदेश भी है।
--------------------------------
मित्रों एक अन्तिम शासन में होने वाले बैठक को देखने के  बाद फैसला तय किया जाएगा क्यों की संगठन ने, दो बार मा०मुख्य मंत्री जी का आदेश का सम्मान कर चुका है ,वह कहे थे आन्दोलन अौर वार्ता दोनों साथ साथ नही चलता इसलिए संगठन भी अन्तिम वार्ता करना चाहता है और कोशिश भी रहेगा वार्ता का रिजल्ट शिक्षा मित्रों के जीवन के लिए अच्छा हो।
अन्यथा यदि वादा खिलाफी किया जाएगा तो संयुक्त मोर्चा बडे आन्दोलन करने से पीछे नही हटेगा।
मित्रों आप लोगों का साथ एंव सहयोग ही संगठन को लडने के लिए प्रेरित करता है।
एक बात और अंन्तिम में कहना चाहता हूँ। न तो आफवाह फैलाए ,और अफवाह फैलाने वालो को आप लोगों की जिम्मेदारी बनती है उसे रोके।
नेताओं के मनोबल को न तोडे आप लोग अपना ही समस्या लेकर परेशान है हम लोग तो 1लाख70 हजार और इतने ही आप लोगों के गार्जियन का भी सुना जा रहा है,शासन ,प्रशासन का भी सुनते है। फिर भी लडते रहते है।
          *गाजी इमाम आला*
              *प्रदेश अध्यक्ष*
*उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ*
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news