Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

मंत्री के इशारे पर किया गया शिक्षामित्रों पर लाठीचार्ज, जेल में बंद शिक्षामित्रों ने सुनाई आपबीती

एटा: शिक्षामित्रों ने प्रतिनिधिमंडल को आपबीती सुनाई। बताया कि आठ सितंबर को वे एटा के दौरे पर आए प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश पासी से मिलना चाहते थे।
प्रशासन ने पहले पांच लोगों को सर्किट हाउस के अंदर आने की अनुमति दी, लेकिन बाद में इन्कार कर दिया। उनका आंदोलन शांतिपूर्ण चल रहा था, पुलिस ने मंत्री के इशारे पर लाठीचार्ज किया था। महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। यहां तक कि जेल में बंद आधा दर्जन शिक्षामित्र घायल हैं। उनका इलाज नहीं किया जा रहा। शिक्षामित्रों की बात रखने वालों में अवधेश यादव, मनोज यादव, विजय गुप्ता, सतेंद्र शर्मा, रामबहादुर लोधी, मानपाल सिंह आदि शामिल थे। बाद में सपा विधायकों ने घायल शिक्षामित्र वर्मा, रचना शर्मा, लीलावती, अर्चना शर्मा व अन्य से मुलाकात की। महिला सदस्यों ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि लाठीचार्ज में उनके काफी चोटें आईं हैं और पुलिस उनके घरों पर निरंतर दबिश दे रही है।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news