Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

UPTET 2017: फीस जमा न होने पर टीईटी से लाखों बाहर, सर्वर डाउन होने के कारण अंतिम तारीख तक नहीं जमा कर सके फीस

इलाहाबाद वरिष्ठ संवाददाताउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2017 के लिए आवेदन करने वाले लाखों अभ्यर्थी सर्वर डाउन होने के कारण फीस नहीं भर सके। अब वे परीक्षा नहीं दे सकेंगे।
सर्वर डाउन से दिक्कत:परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आठ सितंबर तक का समय दिया था। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर तक थी लेकिन अंतिम कुछ दिनों में दबाव के कारण सर्वर डाउन हो गया और बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थी फीस जमा नहीं कर सके। पांच लाख प्रभावित: टीईटी-17 के लिए 15,08,410 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिनमें से 10,09,221 की फीस जमा हुई है। साफ है कि पांच लाख अभ्यर्थी पंजीकरण के बावजूद फीस जमा नहीं कर सके। बड़ी संख्या में इन अभ्यर्थियों ने बुधवार को सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ. सुत्ता सिंह को ज्ञापन देकर फीस जमा करने का अवसर देने की मांग की है।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news