Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

बीजेपी की तिरंगा यात्रा में शिक्षामित्रों ने डाला खलल

बलरामपुर (ब्यूरो) नगर में लेफ्टीनेन्ट विनय कायस्था के बलिदान दिवस पर निकाली गई बीजेपी की तिरंगा यात्रा का शिक्षामित्रों ने जमकर विरोध किया। नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा को रोकने के प्रयास में शिक्षामित्रों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया।
शिक्षामित्रों को सड़क पर देखते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गये। आनन फानन में अधिकारियों ने भारी संख्या में पुलिस बल बुलाकर शिक्षामित्रों को बलपूर्वक सड़क से हटाया। इस बीच पुलिस और शिक्षमित्रों के बीच हाथापाई भी हुई। बीजेपी सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में हाथ में तिरंगा व बीजेपी का झंडा लिए भाजपाईयों का हुजूम उमड़ पड़ा। स्थानीय लोगों ने रास्ते में जगह जगह तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत भी किया। बीजेपी की तिरंगा यात्रा नगर के चीनीमिल, भगवतीगंज, आनंदबाग होते हुए चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंची। वहां पर कैसरगंज सांसद बृज भूषण शरण सिंह व श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्रा, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा व गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने शहीद चंद्रशेखर आजाद को माल्र्यापण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इसके बाद तिरंगा यात्रा नगर के वीर विनय चैराहे पर पहुंची कैसरगंज सांसद बृज भूषण शरण सिंह सहित श्रावस्ती सांसद और चारों विधायकों ने 1965 के भारत पाक युद्ध में शहीद हुए देश के वीर सपूत लेफ्टीनेन्ट विनय कायस्था को माल्र्यापण कर श्रद्धांजलि दी। वीर विनय चैराहे के बाद नगर के तुलसीपार्क में पहुंचकर तिरंगा यात्रा जनसभा में तब्दील हो गई। तुलसीपार्क में बने मंच से बीजेपी के सभी पदाधिकारियों, नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि हमारी पूरी यात्रा नौजवानों की तरफ से वीर विनय जी को समर्पित है और हम कामना करते है वे हमारे देश में किसी न किसी रूप में जन्म लें और भारत मां की सेवा करें। सांसद दद्दन मिश्रा ने मंच से कहा कि देश में परिवर्तन की लहर चल रही है। पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। बीजेपी 2019 में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। तिरंगा यात्रा के दौरान, अजय सिंह पिंकू, चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू, विजय गुप्ता, सौरभ रत्न पाण्डेय, प्रदीप सिंह, शत्रुघन लाल सोनकर, विकास दीप मोदनवाल, अंकुर चैहान, अंकित चैहान, आकाश पाण्डेय सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news