इलाहाबाद : केंद्रीय पुलिस बल में दारोगा भर्ती 2017 के लिए दूसरे चरण
की परीक्षा का परिणाम कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सोमवार शाम घोषित कर
दिया है। परिणाम वेबसाइट 22ङ्घ.ल्ल्रङ्घ.्रल्ल पर जारी किए गए हैं। पुरुष
वर्ग में कुल 5708 और महिला वर्ग में 952 यानी कुल 6660 अभ्यर्थी सफल हुए
हैं।
अब मेडिकल
परीक्षण होना है। 1दिल्ली पुलिस में उप निरीक्षक,
केंद्रीय सशस्त्र बल और सीआइएसएफ में सहायक उप निरीक्षक भर्ती 2017 के लिए
कर्मचारी चयन आयोग ने प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा एक से सात
जुलाई, 2017 तक कराई थी। छह सितंबर को इसका परिणाम जारी किया गया था। इसके
बाद 15 दिसंबर को दूसरे चरण की परीक्षा कराई गई। इस परीक्षा में पुरुष वर्ग
में अनुसूचित जाति के 646, अनुसूचित जनजाति के 343, ओबीसी के 1260 और
अनारक्षित 2887 समेत कुल 5708 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। आयोग
ने जानकारी दी है कि न्यायालय में वाद विचाराधीन होने के कारण दो
अभ्यर्थियों जयदीप ढाका (रोल नंबर 2405003309) और दिनेश चंद (रोल नंबर
2405025806) के परिणाम अभी रोके गए हैं।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें