इलाहाबाद : भर्तियां करने व नियमों में बदलाव की मांग को लेकर
प्रतियोगियों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को शहर में
प्रतियोगियों ने आंदोलन की मशाल जलाए रखी।
शांति मार्च निकालकर सभी ने ‘हम
होंगे कामयाब’ का नारा बुलंद किया। अलग-अलग संगठनों का बेमियादी अनशन
लगातार जारी है।
शिक्षा निदेशालय पर बैठे प्रशिक्षु शिक्षकों की ओर से भोजराज सिंह और
रामसजीवन विश्वकर्मा पांचवें दिन बेमियादी अनशन पर डटे हैं। रविवार को
दोनों का स्वास्थ्य बिगड़ने पर बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां
से आकर दोनों ने फिर आंदोलन शुरू कर दिया है। प्रदेश भर के 28 जिलों के 803
शिक्षक मौलिक नियुक्ति देने की मांग कर रहे हैं।
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पर आठ प्रतियोगी महेश पाल, सुनील भारतीय,
चंद्रपाल, अजित पटेल, सुनील, अमित सिंह, राजेश यादव व अजय वर्मा 26 जनवरी
से बेमियादी अनशन कर रहे हैं। राजेश यादव का स्वास्थ्य रविवार को बिगड़ गया
था, उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। मोर्चा संयोजक विक्की खान व शेर
सिंह ने सोमवार को शासन को ज्ञापन भेजने के बाद कार्यालय से लेकर आजाद
पार्क तक शांति मार्च निकाला। जिसमें सैकड़ों प्रतियोगी जुटे। मोर्चा कोर
कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार पाल ने बताया कि 31 जनवरी तक चयन बोर्ड का गठन
न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। मंगलवार को डीएम का घेराव करने की
तैयारी है। 1बालसन चौराहे पर रोजगार संघर्ष मोर्चा का क्रमिक अनशन 25वें
दिन भी जारी रहा। इसमें पुलिस भर्ती 2018 के मुद्दे पर प्रतियोगियों और
भर्ती के इच्छुक युवाओं ने कहा कि 2015-16 के पुलिस भर्ती मेरिट के समस्त
उन युवाओं को मौका दिया जाए जो अधिकतम उम्र सीमा पार कर चुके हैं। अविनाश
विद्यार्थी, ऋत्विक उपाध्याय, ठाकुर विष्णु कुमार, मारुति मानव, अरविंद
सरोज की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। हाईकोर्ट के समीप क्रमिक अनशन पर बैठे
न्यायिक सेवा परीक्षा के प्रतियोगियों ने सोमवार को अपने खून से पत्र लिखकर
प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को भेजा। रामकरन निर्मल, आशीष पटेल,
नीरज गोस्वामी, देवेंद्र प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र आदि यहां मौजूद थे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें