सहारनपुर: परिषदीय स्कूलों के लिए 68 हजार 500 पदों पर प्रस्तावित भर्ती
प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं। बीटीसी संयुक्त मोर्चा संघ ने नियमावली
में संशोधित कर प्रदेश स्तरीय मेरिट बनाने की मांग की है। उन्होंने मांग के
समर्थन में संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
शुक्रवार
को बीटीसी संयुक्त मोर्चा संघ के
जिलाध्यक्ष संदीप लांबा के नेतृत्व में एक
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन डीएम पीके
पांडेय को सौंपा। उनका कहना था कि प्रस्तावित सीधी भर्ती के लिए नियम 14(1)
का अनुसरसण किया जायेगा, जो पात्रता पूरी करने वाले प्रशिक्षुओं के लिए
नुकसानदेह है। नियम के अनुसार प्रशिक्षु उसी जिले में आवेदन का पात्र होगा
जहां से उसने प्रशिक्षण लिया है, इससे भर्ती प्रक्रिया पक्षपातपूर्ण हो
जाएगी। उनका कहना था कि इस नियम के कारण भर्ती प्रक्रिया में भी एएनएम की
तहर कम मेरिट वाले अभ्यर्थी चयनित होंगे। योग्य व उच्च मेरिट वाले
प्रशिक्षु चयन से बाहर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह नियम केवल उस समय तक
ही प्रासंगिक था जब प्रशिक्षण केवल गृह जिले में होता था। वर्तमान में
प्रशिक्षण प्रदेश स्तरीय मेरिट बनाकर प्रशिक्षुओं को किसी भी जिले में
प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रदेशीय मेरिट बनाकर जिलावार काउंसिलिंग कराई
जाती है। संघ ने बताया कि जिन जिलों में प्रशिक्षुओं की संख्या अधिक है
वहां प्रशिक्षुओं के सापेक्ष रिक्त पदों की संख्या बहुत कम होती है। पूर्व
में हुई भर्ती प्रक्रिया में ये बातें सामने आ चुकी है। प्रतिनिधिमंडल ने
भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाकर एक मेरिट के आधार पर भर्ती कराने की
मांग की। ज्ञापन देने वालों में रणजीत सिंह, अजित सिंह, मौ.मुजाहिद,
मौ.आसिम जमान थे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के संबंध में मान्य उच्च न्यायालय में सिविल अपील संख्या 4131/2024 उमेश चंद्र व अन्य बनाम
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें