लखनऊ : राज्य के गठन के 67 साल बाद पहली बार बुधवार से तीन दिन तक उत्तर
प्रदेश दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान हर जिले में कार्यक्रम होंगे। मुख्य
कार्यक्रम राजधानी के अवध शिल्प ग्राम में होगा जिसका उद्घाटन सुबह 11 बजे
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू करेंगे।
आयोजन को यादगार बनाने के लिए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का शुभारंभ भी
करेंगे। उत्तर प्रदेश दिवस के साथ ही लखनऊ महोत्सव का भी आयोजन होगा। पहले
लखनऊ महोत्सव 25 नवंबर से शुरू होता था।1उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता
राज्यपाल राम नाईक करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित समेत कई
मंत्री इसमें शामिल होंगे। जिलों में
कार्यक्रम की जिम्मेदारी मंत्रियों को सौंपी गई है।
सभी मंत्री इस दौरान अपने प्रभार वाले जिलों में रहेंगे। गणतंत्र दिवस पर
भी प्रभारी मंत्री अपने जिलों में ही रहेंगे। 1आज होने वाले कार्यक्रम1’‘एक
जिला एक उत्पाद’ योजना का शुभारंभ। ’ स्टैंड अप यूपी के लाभार्थियों में
चेक वितरण। ’ नयी सोलर पालिसी का शुभारंभ। ’ पोषण एप की लांचिंग। समग्र
विकास ग्राम विकास योजना का शुभारंभ और स्वच्छता पर आधारित कार्यक्रम
होंगे।’>>तीन दिनी कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति और राज्यपाल रहेंगे
मौजूद1’मुख्यमंत्री 25 हजार करोड़ की योजनाएं जारी करेंगे1’>>प्रभारी
मंत्रियों को सौंपी गई जिलों में आयोजन की जिम्मेदारी
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- समायोजन के नियम
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- बाराबंकी: जनपद में शीतलहर के चलते कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालय 13 तक हुए बंद, बाकी का बदला समय
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें