आजमगढ़। प्रदेश के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए शासन
ने भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया संपन्न कराने
के बाद अब परीक्षा कराने की तिथि 12 मार्च तय की गई है। साथ ही मंडल के
तीनों जिलों के अभ्यर्थियों की परीक्षा जिला मुख्यालय पर होगी।
जिसके लिए
कुल 25 परीक्षा केंद्रों के चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। इस परीक्षा
में मंडल के कुल 12396 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
जिले में परीक्षा के लिए 25 केंद्रों में से प्रत्येक केंद्रों पर पांच सौ
परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिसमें आजमगढ़ मंडल के तीनों जिलो के अभ्यर्थी
परीक्षा देंगे। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि शिक्षक भर्ती परीक्षा
की तैयारी में विभाग जुटा हुआ है। परीक्षा केंद्रों का चयन फाइनल कर सूची
माध्यमिक शिक्षा परिषद को उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा
केंद्रों में चयन में प्रयास यही किया जा रहा है कि जिला मुख्यालय और आसपास
के विद्यालयों को ही केंद्र परीक्षा केंद्र बनाया जाए। जिले में मंडल के
कुल 12396 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- फर्जी मेरिट धारियों के फर्जी काले कारनामे,,,,जब से EWS यानी सुदामा कोटा आया है, फर्जीवाड़ा बहुत बढ़ गया है!
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- TET PASS SHIKSHA MITRA KYA KAREN
- 9568 TGT PGT भर्ती 2016 में रिक्त पदों की संख्या विषयवार रिक्तियों और जातिवार यहाँ देखें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें