काउंसलिंग में शामिल हुए 150 शिक्षक
बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा विभाग में अंतर जनदपीय स्थानांतरण के लिए आवेदन
करने वाले शिक्षकों की शनिवार को काउंसलिंग हुई। इसमें 150 से अधिक शिक्षक
शामिल हुए। डायट परिसर में काउंसलिंग रविवार को भी जारी रहेगी।
शासन के
आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात शिक्षकों के अंतर जनपदीय स्थानांतरण
की प्रक्रिया पिछले दिनों शुरू हुई थी। स्थानांतरण के इच्छुक शिक्षकों ने
अपने आवेदन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन भरे थे। आवेदन 15 फरवरी तक स्वीकार
किए गए। इसके साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शासन व विभागीय आदेश पर
आवेदन करने वाले शिक्षकों की काउंसलिंग की तैयारी कर ली थी। पूर्व
निर्धारित तैयारी और जारी तिथि के तहत शनिवार को डायट परिसर में काउंसलिंग
शुरू हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि अंतर जनपदीय
स्थानांतरण के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों की काउंसलिंग रविवार को भी
होगी। इसमें उन शिक्षकों को शामिल किया जाएगा, जो शनिवार को किसी कारणवश
शामिल नहीं हो पाए थे। ब्यूरो
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- फर्जी मेरिट धारियों के फर्जी काले कारनामे,,,,जब से EWS यानी सुदामा कोटा आया है, फर्जीवाड़ा बहुत बढ़ गया है!
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- TET PASS SHIKSHA MITRA KYA KAREN
- 9568 TGT PGT भर्ती 2016 में रिक्त पदों की संख्या विषयवार रिक्तियों और जातिवार यहाँ देखें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें