चंदौली। अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत 301
शिक्षकों ने शनिवार को बीएसए कार्यालय पहुंचकर काउंसिलिंग कराई। इसके लिए
पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विकास खंडवार अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे।
जहां
संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों की देखरेख में अध्यापकों के आवेदन पत्रों
और अभिलेखों की जांच की गई। 23 फरवरी तक अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा।
अंतर्जनपदीय
स्थानांतरण में शुक्रवार को काउंसिलिंग प्रक्रिया के दौरान बीएसए कार्यालय
परिसर में संचालित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में काफी गहमा-गहमी रही। सुबह
से ही काउंसिलिंग के लिए शिक्षक बीएसए कार्यालय पहुंचने लगे थे। दस बजे
काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सभी विकास खंडों के लिए अलग-अलग
काउंटर बनाए गए थे। बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि
अंतर्जनपदीय स्थानांतरण हेतु 315 शिक्षकों ने आवेदन किया था । इसके
सापेक्ष 301 ने काउंसिलिंग कराई। इस दौरान आवेदन करने वाले शिक्षकों के
आवेदन पत्र की प्रविष्टियों की जांच और अभिलेखों की पुष्टि की गई।
विकलांगता, असाध्य बीमारी, पति के सैन्य या अर्द्धसैनिक बल में कार्यरत
होने और सरकारी सेवा में होने की दशा में आवेदक को वरीयता दी जाएगी। लेकिन
इसके लिए पर्याप्त अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे। 23 फरवरी तक आवेदन पत्रों
का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद शासन स्तर से ही स्थानांतरण प्रक्रिया
आनलाइन संपादित की जाएगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- फर्जी मेरिट धारियों के फर्जी काले कारनामे,,,,जब से EWS यानी सुदामा कोटा आया है, फर्जीवाड़ा बहुत बढ़ गया है!
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- TET PASS SHIKSHA MITRA KYA KAREN
- 9568 TGT PGT भर्ती 2016 में रिक्त पदों की संख्या विषयवार रिक्तियों और जातिवार यहाँ देखें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें