आजमगढ़। उत्तर प्रदेश कर्मचारी-शिक्षक समन्वय समिति की बैठक शनिवार को
कुंवर सिंह उद्यान में अध्यक्ष वशिष्ठ सिंह की अध्यक्षता में हुई।
संयोजक
गिरीश चतुर्वेदी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, अस्थायी संविदा और दैनिक
वेतन नियुक्तियों पर रोक लगाए जाने को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर
कर्मचारी-शिक्षक आर-पार की लड़ाई का मन बना चुके है।
उन्होंने कहा कि आंदोलन के माध्यम से सरकार को हम अपनी ताकत का एहसास कराकर
ही दम लेंगे। अध्यक्ष वशिष्ठ सिंह ने कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों का
शोषण अगर बंद नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
उन्होंने कहा कि एरियर, छुट्टी के लिए कर्मचारियों को परेशान किया जाता है।
बैठक में दिवाकर तिवारी, इफ्तेखार काशीपुरी, अनीता साइलेस, जय प्रकाश
यादव, राकेश मणि त्रिपाठी, महताब, रमाकांत सिंह, शिव मोहन सिंह, रिजवान,
मनोज त्रिपाठी, झिनकू यादव, अशोक श्रीवास्तव सहित अनेक शिक्षक-कर्मचारी
उपस्थित रहे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें