बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी ज्वाइन न करने वाले शिक्षकों का वेतन काटने का
फरमान जारी हो गया है। अगर कोई शिक्षक ड्यूटी ज्वाइन नहीं करता है तो उसका
एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
जितने दिन तक वह ड्यूटी नहीं करेगा उतने दिनों
का वेतन काटा जाएगा। इतना ही नहीं अगर कोई प्रधानाचार्य शिक्षकों को रिलीव
नहीं करता है तो उसपर भी विभाग कार्रवाई करेगा। डीआईओएस ने शासन के
निर्देशों का हवाला देते हुए बताया कि परीक्षा में जो सहयोग नहीं करेगा
उसपर तत्काल कार्रवाई के निर्देश हैं।
परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा की तैयारी को लेकर रविवार
को भी परीक्षा केंद्र वाले कॉलेज खुलेंगे। कक्ष निरीक्षकों और अतिरिक्त
बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों को तत्काल अपने कॉलेज से रिलीव होकर संबंधित
परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा गया है। साथ ही केंद्र
व्यवस्थापकों से कहा गया है कि अगर कोई शिक्षक ड्यूटी ज्वाइन नहीं करता है
तो उसकी सूची तत्काल डीआईओएस कार्यालय उपलब्ध कराए, उसपर विभागीय कार्रवाई
की जाएगी। शुक्रवार को कुछ कॉलेजों से रिलीव न करने की शिकायतें भी डीआईओएस
तक पहुंची। डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा ने बताया कि ड्यूटी ज्वाइन न करने
वाले शिक्षकों का वेतन काटा जाएगा।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें