जनपद के हर ब्लाक में पांच परिषदीय विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम के
रूप में संचालित किया जाना है। विद्यालयों की सूची तो तैयार कर ली गई है,
लेकिन उनके लिए शिक्षक ही नहीं मिल रहे। शिक्षकों के लिए आवेदन करने की
अंतिम तिथि तक 50 प्रतिशत से भी कम आवेदन मिले तो विभाग ने तारीख को आगे
बढ़ा दिया।
जनपद के 19 ब्लाक व नगर क्षेत्र में कुल 100 परिषदीय विद्यालयों को
अंग्रेजी माध्यम के रूप में चयनित किया गया है। शासन के निर्देश के मुताबिक
विद्यालयों व शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया मार्च महीने तक पूरी कर लेनी
है और अप्रैल में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू करानी होगी। समय रहते
विद्यालयों का चयन तो कर लिया गया, लेकिन शिक्षकों के चयन के लिए परेशानी
हो रही है।
शिक्षक चयन के लिए बनी है कमेटी: अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में
शिक्षकों के चयन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। जिला विद्यालय
निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया इस कमेटी के अध्यक्ष हैं तथा जिला
बेसिक शिक्षा अधिकारी रामसागर पति त्रिपाठी सचिव हैं। इस कमेटी में एक
अंग्रेजी के प्रवक्ता व एक विशेषज्ञ को भी शामिल किया गया है। अंग्रेजी
माध्यम के शिक्षकों के चयन के लिए परिषदीय शिक्षकों से 21 फरवरी तक आवेदन
आमंत्रित किए गए थे लेकिन इस तिथि तक करीब 250 आवेदन ही आ सके, जबकि इन
विद्यालयों में 400 सहायक अध्यापक व 100 प्रधानाध्यापक के पद पर तैनाती
करनी है। आवेदनों की कम संख्या को देखते हुए बीएसए ने अंतिम तिथि 28 फरवरी
तक बढ़ा दी है। विभागीय सूत्रों की मानें तो अब अधिक आवेदन आने की संभावना
काफी कम है।
जनपद में 100 विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम के रूप में किया गया है चयनित
शिक्षकों के 500 पदों के सापेक्ष अंतिम तिथि तक 50 प्रतिशत आवेदन ही आए
बढ़ाई गई समय सीमाअंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों की सूची तैयार कर ली गई
है। शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं,आवेदन करने के लिए उन्हें
प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो तिथि को और आगे बढ़ाया
जाएगा।रामसागर पति त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गोरखपुर
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- Shikshamitra Appointment: 2001 में शिक्षामित्रों की नियुक्ति सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों के सापेक्ष ही हुई थी
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें