इलाहाबाद : परिषदीय शिक्षकों के अंतर जिला तबादले में रिश्वत लेने वाले
प्रधान सहायक को निलंबित कर दिया गया है। मुरादाबाद बेसिक शिक्षा अधिकारी
कार्यालय के आरोपी लिपिक को अब मंडलीय सहायक शिक्षा
निदेशक मुरादाबाद
कार्यालय से संबद्ध किया गया है। साथ ही एडी बेसिक मुरादाबाद को ही जांच
अधिकारी बनाया गया है। आरोपी लिपिक को जल्द ही आरोप पत्र अलग से दिया
जाएगा। वहीं, परिषद सचिव ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया
है कि वह ऑनलाइन आवेदन पत्रों का सत्यापन करके उसे हर हाल में मंगलवार
अपरान्ह तक मुख्यालय भेजे। 1बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च
प्राथमिक स्कूलों के सहायक अध्यापकों की अंतर जिला तबादले की प्रक्रिया इन
दिनों चल रही है। परिषद ने दो चरणों में शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन लिए हैं।
करीब 35602 शिक्षकों ने मनचाहे जिले में जाने के लिए आवेदन किया है। उनकी
जिला मुख्यालय पर बीएसए कार्यालय में काउंसिलिंग भी हो चुकी है। बीएसए से
आवेदनों का सत्यापन होने के बाद उन्हें परिषद मुख्यालय भेजा जाना है। सारे
तबादले गुणवत्ता अंक पर ही होने हैं। इसके लिए विशेष एहतियात बरता जा रहा
है। सचिव संजय सिन्हा ने इस संबंध में बीएसए को कई बार निर्देश जारी किए कि
कहीं किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। यही नहीं, परिषद मुख्यालय पर
सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई गई और कुछ कर्मचारियों के मोबाइल नंबर भी
सर्विलांस पर लगाए गए हैं। इसके बाद भी पिछले दिनों मुरादाबाद बीएसए
कार्यालय में आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने के दौरान शिक्षक ने प्रधान
सहायक हर्ष देवी त्यागी को खुलेआम रिश्वत दी।
16 फरवरी को धन देते वीडियो वायरल हुआ तो इसका संज्ञान परिषद सचिव ने लिया
और लिपिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उसे वहीं के एडी बेसिक
के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। इस मामले की जांच भी मुरादाबाद के एडी
बेसिक को सौंपी गई है। सचिव ने कहा है कि बीएसए शिक्षकों के ऑनलाइन आवेदनों
की जांच करके सत्यापन रिपोर्ट मंगलवार अपराह्न् तक मुख्यालय भेजे। यह भी
ध्यान रखें कि आवेदन एक बार सत्यापित होने के बाद संशोधित नहीं हो सकेगा।
वहीं, समय से सत्यापन प्रमाणपत्र न मिलने पर उस जिले के तबादलों पर विचार
नहीं किया जाएगा। सही से सत्यापन करके उसे भेजने का उत्तरदायित्व बीएसए का
होगा। गड़बड़ी मिलने पर उन पर कठोर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- Shikshamitra Appointment: 2001 में शिक्षामित्रों की नियुक्ति सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों के सापेक्ष ही हुई थी
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें