इलाहाबाद : भर्तियों की जांच के लिए सीबीआइ की टीम बुधवार को इलाहाबाद
में आयोग मुख्यालय पर दस्तक दे सकती है। इससे उप्र लोकसेवा आयोग में खलबली
मची है। मंगलवार को परिसर में कई गाड़ियों का प्रवेश हुआ। प्रतियोगियों ने
लगातार दूसरे दिन अपने संपर्क सूत्रों से टीम की लोकेशन खंगाली, वहीं आयोग
के
अधिकारियों ने किसी का भी फोन रिसीव करना बंद कर दिया
है और मुख्य गेट पर कड़ा पहरा बैठा दिया गया है। सूत्रों की मानें तो
सीबीआइ टीम के सदस्यों ने आयोग में पूछताछ कर आवश्यक तथ्य जुटाने शुरू कर
दिए हैं। जबकि टीम प्रभारी का आगमन बुधवार को होने की चर्चा है। हालांकि
पूछताछ को बेहद गोपनीय रखा जा रहा है। मंगलवार को कई गाड़ियों के आयोग में
प्रवेश करने पर जानकारी एक दूसरे से साझा होने लगी कि सीबीआइ अधिकारी पहुंच
चुके हैं। हालांकि आयोग ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है, अधिकारियों का
कहना है कि सीबीआइ टीम अभी नहीं आई है। वहीं दूसरी ओर माना जा रहा है कि
आयोग से पांच साल में हुई सभी भर्तियों की जांच के लिए सीबीआइ इलाहाबाद में
ही अपना डेरा डालेगी। कई अधिकारियों से पूछताछ लंबी हो सकती है, इसके लिए
संभावना जताई जा रही है कि आइपीएस राजीव रंजन के नेतृत्व में जांच के लिए
नामित हुई टीम के पास सवालों की सूची भी तैयार हो गई है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें