आज लखनऊ मे 12460 सहायक अध्यापक भर्ती के अभ्यर्थियों द्वारा किए जा रहे शान्तीपूर्ण धरना प्रदर्शन को विफल करने के लिए किया गया लाठीचार्ज व महिला अभ्यर्थियों को अब तक थाने मे रोके रखना बेहद दुखद व
निन्दनीय है। सरकार को संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पूर्व से गतिमान सभी भर्तियों को पूर्व के शासनादेश व विग्यापन पर पूरा कराना चाहिए।
नई रिक्तियों को नये नियम से भरा जाय तो किसी को आपत्ति नहीं होगी। कोई व्यवधान नहीं आएगा।
अधिकारियों के अडियल व नासमझ रवैये के कारण सारी भर्तियां अदालत मे लटक रही हैं।
ऐसी स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को गम्भीरता से भर्तियों के विधिक पहलू को समझना चाहिए। दर दर भटक रहे नौजवानों की व्यथा को समझना चाहिए। अधिकारियों की हटधर्मिता पर लगाम लगनी चाहिए। शासन मे विराजमान बाबू एक अदद शासनादेश ठीक से नहीं बना पा रहे। उसमें इतनी विसंगती पैदा कर देते हैं कि लोग अदालत के चक्कर लगा रहे। समायोजन हो, स्थानान्तरण हो, भर्ती हो, हर तरफ अफरा तफरी मची है। सरकारी अमला गलतियों को समझने व सुधारने के बजाय उसका सिद्दत से बचाव कर रहा है बल्कि उसे चैलेंज करने वालों को ही सबक सिखाने मे सारी ऊर्जा लगाए पड़ा है।
सरकार मे बैठे जिम्मेदार व समझदार लोगों को आगे बढ़ कर परिस्थितियों की नीर क्षीर विवेचना करनी चाहिए व समाधान निकालना चाहिए।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें