मुरादाबाद: आगामी दस मार्च को उत्तर प्रदेश में
परिषदीय विद्यालयों में 68500 पदों की भर्ती परीक्षा होनी है। जिसकी
तैयरियाँ के मद्देनजर जनपद में दस परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला
विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्ववेदी ने बताया की मुरादाबाद मंडल केंद्र
है। और यहां 5806 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
जिसके लिए तैयारियों को अंतिम
रूप दिया जा रहा है। परीक्षा केंद्र पर शिक्षा विभाग के साथ साथ जिला
स्तरीय अधिकारियों की भी तैनाती की जाएगी।
महानगर
में एसएस इंटर कॉलेज, जीजी हिन्दू इंटर कॉलेज, जे आर अग्रवाल कन्या इंटर
कॉलेज, मेथोडिस्ट इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, चित्रगुप्त इंटर
कॉलेज, आर एन इंटर कॉलेज, रामचन्द्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज ,पारकर इंटर
कॉलेज और हैविट मुस्लिम इंटर कॉलेज में परीक्षा होगी।
यहां बता दें कि सूबे में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर बेसिक शिक्षा
विभाग में सहायक अध्यापक के लिए लिखित परीक्षा हो रही है। जबकि अभी तक
मेरिट के आधार पर भर्ती होती आई है। लेकिन इस बार टेट और सी टेट पास
अभ्यर्थियों की भी लिखित परीक्षा होगी, इसमें जो पास होगा वही नियुक्ति के
लिए मान्य होगा।
वहीं इस बार परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने
साथ प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड की मूल प्रति लानी होगी। वहीं आवेदन के
समय दी गयी जानकारी के मुताबिक कोई एक सर्टिफिकेट भी लाना होगा। और सी टेट
या यूपी टेट का प्रमाण पत्र भी परीक्षा के दौरान साथ लाना होगा। प्रवेश
पत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिये गए हैं। जहां से परीक्षार्थी अपने
प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके आलावा परीक्षा केंद्र के अंदर कोई
भी परीक्षार्थी मोबाइल, कैलकुलेटर या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस साथ नहीं
ले जा सकेंगे। सिर्फ आयोग द्वारा स्वीकृत पेन्सिल या पेन ही परीक्षा केंद्र
में ले जा सकेंगे।
परीक्षा
सुबह दस बजे से एक बजे तक होगी। इसके अलावा जो जानकारी दी गयी है।उसके
मुताबिक अभ्यर्थी अपने साथ सिर्फ उत्तर पुस्तिका की कार्बन शीट ले जा सकते
हैं।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- Shikshamitra Appointment: 2001 में शिक्षामित्रों की नियुक्ति सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों के सापेक्ष ही हुई थी
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें