Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

ग्राम विकास अधिकारियों की भर्ती को नए सिरे से होंगे साक्षात्कार

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के शासन काल में निकाली गई 3133 ग्राम विकास अधिकारियों की भर्ती के साक्षात्कार नए सिरे से होंगे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग मंगलवार को होने जा रही अपनी बैठक में इस बारे में निर्णय लेगा। बैठक के मुख्य एंजेंडे में इस भर्ती को रखा गया है।
इसके साथ ही 650 व्यायाम शिक्षकों और 600 सहायक व्यायाम शिक्षकों के पदों के लिए भर्ती शुरू करने पर भी फैसला लिया जाएगा।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष सीबी पालीवाल ने अपनी पहली ही बैठक में फैसला लिया था कि रुकी हुई भर्तियों को आगे बढ़ाने का रास्ता निकाला जाएगा। ग्राम विकास अधिकारियों की नियुक्तियां ऐसी ही भर्तियों में शामिल हैं। सपा सरकार में विज्ञापित इस भर्ती में 16 हजार अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अर्ह पाया गया था। इसमें कुछ के साक्षात्कार हो भी चुके थे।

आयोग ने इसका रास्ता यह निकाला है कि सभी के साक्षात्कार फिर से लिए जाएं। इसके लिए बुधवार को बैठक में निर्णय लिया जाएगा। आयोग के अध्यक्ष सीबी पालीवाल ने बताया कि प्रदेश में व्यायाम शिक्षकों के पद बड़ी संख्या में रिक्त हैं। बैठक में 650 व्यायाम शिक्षकों और 600 सहायक व्यायाम शिक्षकों के पद विज्ञापित करने पर भी विचार किया जाएगा।
sponsored links:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news