ललितपुर। जनपद समेत प्रदेश के सभी शिक्षामित्र काफी दिनों से यह उम्मीद
लगाए हुए थे कि योगी सरकार नवीन शैक्षिक सत्र से उनके लिए कुछ बेहतर करेगी।
लेकिन विगत रोज बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल द्वारा जारी किए
गए बयान से सभी शिक्षामित्रों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
राज्यमंत्री
जायसवाल ने साफ शब्दों में यह कहा है कि प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों को
मानदेय 10 हजार कर चुकी है, इससे अधिक मानदेय बढ़ाने का कोई विचार व
प्रस्ताव नहीं है।
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री के इस बयान से जनपद समेत
सूबे के समस्त शिक्षामित्रों की उम्मीदें टूट गई हैं। इससे स्थानीय
शिक्षामित्रों में रोष है। वहीं, शिक्षामित्रों ने विगत माह हुई टेट की
परीक्षा में भी हुई लापरवाही को भी सरकार की साजिश बताया है।
अनदेखी का भुगतना पड़ेगा खामियाजा
सुप्रीम
कोर्ट से आहत शिक्षामित्र उत्तर प्रदेश सरकार से उम्मीद रखे थे कि इस
महंगाई के दौर में सरकार सम्मान जनक मानदेय देने पर विचार करेगी। इसका
उत्तर प्रदेश के 01 लाख 72 हजार शिक्षामित्र बेसबरी से इंतजार कर रहे थे।
लेकिन बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री के बयान से सभी आहत हैं। क्योंकि
शिक्षामित्र 80 किलोमीटर तक की लंबी दूरी तय करके विद्यालय शिक्षण कार्य
करने जा रहे है। इसमें लगभग 12 से 15 हजार रुपये प्रतिमाह आने-जाने में
खर्च हो रहा है। अब शिक्षामित्र सरकार द्वारा दिए जा रहे 10 हजार रुपये के
मानदेय में अपने परिवार का भरण पोषण कैसे करें। यदि अब भी शिक्षामित्रों की
इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आगामी समय में सरकार को इसका
खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
-भगवत सिंह बैस
जिलाध्यक्ष
आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- Shikshamitra Appointment: 2001 में शिक्षामित्रों की नियुक्ति सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों के सापेक्ष ही हुई थी
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें